जहांगीराबाद में मिशन शक्ति से छात्राओं को जागरूकता:पुलिस ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह

जहांगीराबाद में मिशन शक्ति से छात्राओं को जागरूकता:पुलिस ने छात्राओं को बताए सुरक्षा के उपाय, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस ने भानु प्रताप एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठोर ने छात्राओं को महिला अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की मदद लेने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी अन्य परेशानी की स्थिति में चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को सूचना दें। पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करने, अनजान लोगों से निजी जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण देना और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *