प्रयागराज में चप्पल चोरी की मजेदार हरकत, VIDEO:कोई हाथ में लेकर भागा तो कोई पहनकर चंपत हुआ, लाइब्रेरी के बाहर हो रही चोरी

प्रयागराज में चप्पल चोरी की मजेदार हरकत, VIDEO:कोई हाथ में लेकर भागा तो कोई पहनकर चंपत हुआ, लाइब्रेरी के बाहर हो रही चोरी

प्रयागराज में चोरी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं। यहां चोरों की नजर मोबाइल, पर्स या बाइक पर नहीं, बल्कि चप्पलों पर है। गोविंदपुर के कैलाशपुरी इलाके में एक लाइब्रेरी के बाहर चप्पल चोरी होने की घटनाएं सामने आने के बाद जब CCTV कैमरे खंगाले गए, तो अलग-अलग लोग चप्पल ले जाते दिखाई दिए। कोई चप्पल हाथ में उठाकर निकल रहा है, तो कोई उसे पहनकर ही चलता बना। एक लड़की भी चप्पल बदलकर जाते हुए दिखाई दे रही है। देखें तस्वीरें…….. कोई हाथ में लेकर भागा, तो किसी ने पहनकर किया ‘हाथ साफ’ लाइब्रेरी के बाहर लगे CCTV कैमरे में चप्पल ले जाने के अलग-अलग अंदाज कैद हुए हैं। वीडियो में कुछ लड़कों का एक ग्रुप चप्पल हाथ में लेकर जाता दिखाई दे रहा है। वहीं, एक लड़की आती है और अपनी चप्पल की जगह दूसरी चप्पल पहनकर निकल जाती है। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कुछ लोगों के लिए लाइब्रेरी के बाहर रखी चप्पलें भी आसान निशाना बन गई हैं। पढ़ने आते हैं छात्र, बाहर से गायब हो जाती हैं चप्पलें गोविंदपुर के कैलाशपुरी इलाके में स्थित लाइब्रेरी में छात्र पढ़ने आते हैं। इसी गली से लोगों का आना-जाना भी लगा रहता है। चप्पल चोरी की घटनाएं बढ़ने पर CCTV फुटेज की जांच की गई। इसमें अलग-अलग लोग चप्पल ले जाते दिखाई दिए। कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। CCTV देखकर लोग बोले- चप्पलों की भी रखवाली जरूरी! आमतौर पर लोग घर, दुकान और गाड़ियों की सुरक्षा के लिए CCTV लगवाते हैं, लेकिन इस मामले में कैमरे के सामने ही चप्पलें गायब होती दिखाई दे रही हैं। अब यह वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना ने लोगों के सामने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है कि लाइब्रेरी में पढ़ाई के साथ-साथ बाहर रखी चप्पलों की रखवाली भी कैसे की जाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *