कानपुर में विदाई समारोह:उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

कानपुर में विदाई समारोह:उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में तीन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता श्री यू.पी. सिंह, वाहन चालक श्री ओम प्रकाश और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती शशि सक्सेना को भावभीनी विदाई दी गई। निगम परिवार की ओर से तीनों कर्मचारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और यादगार उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। कर्मचारियों ने अपनी सेवा अवधि पूरी करते हुए निगम के कार्यों में योगदान दिया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सेवाकाल को याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक श्री प्रभात बाजपेई, अधीक्षण अभियंता श्री सुनील यादव, श्री अरुण झा, श्री अरुण दीक्षित, श्री यशपाल सिंह और शरद श्रीवास्तव सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश बाजपेई ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें साझा कीं और भावभीनी विदाई दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *