कोटा में 14.94 लाख के साथ झालावाड़ का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:स्मैक बेचने की सूचना पर DST टीम ने पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज

कोटा में 14.94 लाख के साथ झालावाड़ का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार:स्मैक बेचने की सूचना पर DST टीम ने पकड़ा, NDPS एक्ट में केस दर्ज

कोटा के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में कोटा पुलिस की DST टीम ने झालावाड़ जिले के घाटोली थाने में तैनात कॉन्स्टेबल मनोज मालव को डिटेन किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 लाख 94 हजार 500 रुपए नकद मिले। पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉन्स्टेलब कोटा में स्मैक बेचने आया है। हालांकि, उसके पास से मादक पदार्थ की बरामदगी की पुष्टि नहीं हुई है। विज्ञान नगर थाना अधिकारी रामलक्ष्मण के अनुसार, झालावाड़ DST टीम से कोटा पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित इनपुट मिला था। सूचना के आधार पर कोटा DST टीम ने मनोज मालव को पकड़ लिया। तलाशी में 14 लाख 94 हजार 500 रुपए नकद मिले। पुलिस ने जब उससे रुपयों के स्रोत के बारे में पूछा तो वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद DST टीम आरोपी कॉन्स्टेबल को विज्ञान नगर थाने लेकर पहुंची। यहां उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच महावीर नगर थाना अधिकारी हरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। नकदी कहां से आई, पुलिस कर रही जांच पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कॉन्स्टेबल के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका संबंध मादक पदार्थों की तस्करी से है या नहीं। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *