ऑनलाइन गेमिंग से लाखों ठगने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:किराये के खातों से करते थे लेनदेन; 3 लैपटॉप, 8 मोबाइल और 5 सिम जब्त

ऑनलाइन गेमिंग से लाखों ठगने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार:किराये के खातों से करते थे लेनदेन; 3 लैपटॉप, 8 मोबाइल और 5 सिम जब्त

डीडवाना-कुचामन में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लाखों की साइबर ठगी करने वाले एक गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देश पर हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ठगी के पैसे का लेनदेन किराये के बैंक खातों से करते थे। बरड़वा थाना और जिला विशेष टीम (DST) ने मिलकर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 8 मोबाइल फोन, 3 चेकबुक, 3 एटीएम कार्ड, एक डोंगल, ऑनलाइन हिसाब-किताब की 3 डायरियां और 5 सिम कार्ड जब्त किए हैं।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साइबर ठगी के नेटवर्क, बैंक खातों के इस्तेमाल और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है। ठगी की कुल रकम का पता लगाया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *