बीना राय राजभर को दोबारा मिली भाजपा महिला मोर्चा कमान:गोंडा में 2027 चुनाव से पहले महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी

बीना राय राजभर को दोबारा मिली भाजपा महिला मोर्चा कमान:गोंडा में 2027 चुनाव से पहले महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी

यूपी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार दिन रात 10:00 बजे के करीब अपनी महिला मोर्चा की पदाधिकारी की घोषणा कर दी गई है। जहां अवध क्षेत्र के गोंडा जिले में भी महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान गोंडा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना राय राजभर को ही भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज कुशवाहा द्वारा जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बीना राय राजभर द्वारा गोंडा जिले में महिलाओं को एकत्रित करके कई बड़े मुद्दे उठाए गए चाहे राहुल गांधी का विरोध करना हो चाहे किसी बड़े मुद्दे को लेकर प्रोटेक्ट करना हो महिलाओं की प्रमुखता से आवाज उन्होंने उठाई है। ऐसे में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महिलाओं को एकजुट करने को लेकर के इन्हें दोबारा से जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा यह योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के बेहद करीबी मानी जाती है माना जा रहा है। कि अरविंद राजभर का भी सहयोग दोबारा जिला अध्यक्ष बनने में इनका रहा है। जिले के अलग-अलग विधानसभा अलग-अलग वार्ड में जाकर कि उनके द्वारा महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जा रहा है सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर के पार्टी को मजबूती भी प्रदान करती हैं। पुनःजिला अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद बीना राय राजभर ने दैनिक भास्कर संवाददाता से कहा कि अपने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। महिलाओं को लगातार जोड़ने का काम जिन्होंने मुझे दोबारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है मैं आश्वासन देना चाहती हूं कि गोंडा जिले में भारतीय जनता पार्टी को जिस तरीके से मजबूती प्रदान कर रही थी। उसी तरीके से और मजबूत से प्रदान करने का काम करूंगी मेरे द्वारा महिलाओं को लगातार जोड़ने का काम किया जा रहा है। महिलाओं के साथ कोई समस्या हो रही एवं समस्याओं को मैं उठा रही हूं।महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम कर रही हूं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हूं जल्दी अपनी नई टीम की घोषणा करूंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *