बाड़मेर जिला परिषद की 37 सीटों और 10 पंचायत समिति के 160 सदस्यों के लिए नामांकन आज (मंगलवार) दोपहर 3 बजे तक भरे जाएंगे। उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पर्चा भरने पहुंच रहे है। प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सदस्यों के 8 टेबल लगाई गई। टोकन कटने के बाद नामांकन उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा करवा रहे है। अब तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 51 प्रत्याशियों ने 57 नामांकन पत्र दाखिल किए हे। वहीं अब तक 10 पंचायत समिति के 160 सदस्यों के लिए 266 उम्मीदवारों ने 288 पर्चे भरें। वहीं नामांकन के दौरान पुलिस के अधिकारी, जवान, आरएएसी, अमृता देवी बटालियन भी तैनात रही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया- प्रथम चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक है। उन्होंने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क प्रातः 9.30 बजे से एक्टिव हो जाएगी। मंगलवार को 10 बजे के बाद उम्मीदवार समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच रहे है। नामांकन पत्र जमा करवा रहे है। नॉमिनेशन भरने वालों की लिस्ट 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों के लिए नामांकन जिले की बायतु, आडेल, फागलिया, मांगता, सेड़वा और लीलसर के 15-15 वार्डों, गडरारोड, रामसर और धनाऊ के 17- 17 वार्डों, चौहटन के 19 वार्डों सहित 10 पंचायत समितियों के कुल 160 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित हैं। सोमवार तक पंचायत समिति बायतु में 41 अभ्यर्थियों की ओर से 56 नामांकन पत्र, पंचायत समिति माँगता में 28 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन पत्र, पंचायत समिति गडरारोड में 20 अभ्यर्थियों ने 20 नामांकन पत्र, पंचायत समिति चौहटन में 33 अभ्यर्थियों ने 35 नामांकन पत्र, पंचायत समिति लीलसर में 17 अभ्यर्थियों ने 19 नामांकन पत्र,पंचायत समिति रामसर में 15 अभ्यर्थियों ने 17 नामांकन पत्र, पंचायत समिति धनाऊ में 25 अभ्यर्थियों ने 25 नामांकन पत्र, पंचायत समिति सेड़वा में 36 अभ्यर्थियों ने 36 नामांकन पत्र, पंचायत समिति फागलिया में 32 अभ्यर्थियों ने 32 नामांकन पत्र और पंचायत समिति आडेल में 22 अभ्यर्थियों ने 24 नामांकन पत्र दाख़िल किए।

