कैश वैन को कार ने पीछे से मारी टक्कर,:पलटने से 2 गार्ड घायल, खंडवा से कैश जमा कर लौट रहे थे इंदौर

कैश वैन को कार ने पीछे से मारी टक्कर,:पलटने से 2 गार्ड घायल, खंडवा से कैश जमा कर लौट रहे थे इंदौर

खरगोन जिले में इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने निजी बैंक के कैश वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैश वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में दो गार्ड के सिर में हल्की चोट आई है। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसा बासवा स्थित सिंगाजी मंदिर के पास हुआ। कैश वाहन चालक विनोद आर्य के मुताबिक, वे खंडवा में कैश देकर इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान कार क्रमांक MP10 ZG 7506 ने कैश वाहन क्रमांक MP04 ZG 4011 को पीछे से टक्कर मार दी। वाहन में 4 गार्ड थे सवार हादसे के समय कैश वाहन में गार्ड महेश शिंदे, धर्मेंद्र शर्मा, गोलू निगवाल और राजेंद्र रावत सवार थे। टक्कर के बाद वाहन पलट गया, जिससे दो गार्ड के सिर में चोट आई। पुलिस ने संभाला यातायात सूचना मिलने पर सनावद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। घायल गार्डों को सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *