मैहर में मां शारदा की महिमा पर काव्य पाठ:प्रदेशभर के कवियों ने भक्ति और हास्य से बांधा समां; श्रीफल-शॉल से सम्मानित

मैहर में मां शारदा की महिमा पर काव्य पाठ:प्रदेशभर के कवियों ने भक्ति और हास्य से बांधा समां; श्रीफल-शॉल से सम्मानित

मैहर में मां शारदा की पावन नगरी में सोमवार शाम भक्ति और साहित्य का संगम देखने को मिला। मंदिर के पास बंधा बैरियर प्रांगण में मां शारदा की महिमा पर आधारित भव्य काव्य पाठ का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए मां शारदा का गुणगान किया। गीत, कविताओं और हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर किया। विधायकऔर कलेक्टर ने किया शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रोशन राय, एडीएम दिव्या पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां काव्य पाठ में पद्मश्री बाबूलाल दाहिया, हास्य-व्यंग्यकार रविशंकर चतुर्वेदी, कवि एवं व्यंग्यकार संतोष पांडेय ‘ओज’, रमेश प्रताप सिंह चारी, गीतकार तेजभान सिंह ‘तेज’, हास्य गीतकार तामेश्वर शुक्ल ‘तारक’ और गीत-गजलकार दीपा गौतम सहित अन्य रचनाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। कवियों ने अपनी रचनाओं में मां शारदा के प्रति श्रद्धा और भक्ति के भाव व्यक्त किए। हास्य-व्यंग्य और गीतों ने भी श्रोताओं का मनोरंजन किया। हास्य-व्यंग्य और गीतों पर झूमे श्रोता कार्यक्रम में कवियों की प्रस्तुतियों ने देर रात तक माहौल को साहित्यिक रंग में रंगे रखा। कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को कभी भावुक किया तो कभी हास्य-व्यंग्य से गुदगुदाया। आयोजन के दौरान वरिष्ठ शिक्षकों को श्रीफल, शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। आस्था के साथ साहित्यिक परंपरा को बढ़ावा नवरात्रि के अवसर पर आयोजित काव्य पाठ का उद्देश्य मां शारदा की महिमा का गुणगान करने के साथ साहित्य और काव्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना रहा। धार्मिक आस्था और साहित्यिक परंपरा के इस संगम ने मैहर की सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान दी। तस्वीरे देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *