भिवानी निवासी एक नाबालिग युवती संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं युवती के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। जिसमें आरोप लगाया कि जींद निवासी एक युवक उसे भगाकर ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। वहीं युवती को तलाश शुरू कर दी। भिवानी शहर की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में बताया कि उसको 3 बच्चे हैं। जिसमें से उसकी बीच वाली लड़की की उम्र 17 साल 6 महीने है। उसकी बेटी सुबह 3 बजे बिना बताए कहीं चली गई। जो रात को घर पर ठीक से सोई थी, लेकिन सुबह नहीं मिली। जब उन्हें इसका पता लगा तो तलाश शुरू कर दी। उन्होंने अपनी बेटी को आसपास व रिश्तेदारियों में भी तलाशा, लेकिन कहीं पर नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि सफीदो (जींद) के एक गांव का रहने वाला युवक उसकी लड़की को भगाकर लेकर गया है। उस लड़के का चाचा भी उसके साथ था। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और किशोरी को तलाश करने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, वहीं युवती की तलाश के लिए प्रयास आरंभ कर दिए हैं।

