खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़िया-बखरी पथ पर जलकौड़ा के पास देर रात सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान इस्माइलपुर निवासी जाहिद (15) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मोहम्मद अफरोज के रूप में की गई है। जाहिद और मोहम्मद अफरोज बाइक पर सवार होकर बेला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलकौड़ा के पास बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद अफरोज घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में कराया भर्ती हादसे की सूचना मिलते ही गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल मोहम्मद अफरोज को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक जाहिद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। खगड़िया के गंगौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़िया-बखरी पथ पर जलकौड़ा के पास देर रात सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान इस्माइलपुर निवासी जाहिद (15) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मोहम्मद अफरोज के रूप में की गई है। जाहिद और मोहम्मद अफरोज बाइक पर सवार होकर बेला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जलकौड़ा के पास बाइक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाहिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद अफरोज घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में कराया भर्ती हादसे की सूचना मिलते ही गंगौर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल मोहम्मद अफरोज को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक जाहिद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

