भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार को इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस वर्क के चलते कुछ क्षेत्रों में पांच, तो कुछ क्षेत्रों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। 11KV काशीपुरी फीडर से जुड़े क्षेत्र एवीएनएल के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि11KV काशीपुरी फीडर से जुड़े काशीपुरी, वकील कॉलोनी, साबुन मार्ग, हरिजन बस्ती, सावरिया बस्ती, विट्टी स्कूल, रहमानियाँ ऐग्रो, द ग्रीन्स, ओम वाटिका, आदित्य विहार, तेरापंथ नगर के आस पास से संबंधित क्षेत्र। 11KV पथिक नगर फीडर से जुड़े क्षेत्र पथिक नगर, देवस्थली हॉस्पिटल, महेश हॉस्पिटल, देवरिया बालाजी, आरसी व्यास सेक्टर 9,10, कम्युनिटी हॉल, महेश भवन, बीएसएनल कॉलोनी, रघु बापु खेत, मालू हॉस्पिटल, मोती नगर, मालियों का शिव मंदिर, टाटा टावर, तेलीपाड़ा, टैगोर स्कूल, अग्रसेन सर्किल, प्रगति नगर, प्रगति एन्क्लेव, महेश भवन, व सांगानेर गाँव के आस पास से सम्बंधित क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 1 बजे तक 5 घंटे बिजली बंद रहेगी । 11 केवी रमा विहार फीडर से जुड़े क्षेत्र टंकी के बालाजी के सामने, रामदेव मंदिर के पास, सुभाष नगर, जी एवं एफ सेक्टर, राजपूत कॉलोनी, चम्पालाल हलवाई क्षेत्र, मंगल मूर्ति चौराहा, असर्वा सर्विस सेंटर, मधुवन वाटिका, रमा विहार और डी-मार्ट सहित रमा विहार फीडर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली बंद रहेगी। तय समय पर कर लें जरूरी काम विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने जरूरी काम तय समय से पहले निपटाने की अपील की है ताकि उन्हें असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

