कलवारिया कुंज में 10 दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:सड़क, बेसहारा पशुओं और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल

कलवारिया कुंज में 10 दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:सड़क, बेसहारा पशुओं और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल

सीकर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याएं लगातार दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट कर रहे हैं। इनमें सड़क, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशुओं और जलभराव से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। लोगों की ओर से सामने लाई गई समस्याओं पर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है, जबकि कुछ समस्याएं अभी भी समाधान का इंतजार कर रही हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… जेईएन दीपिका बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’ कंवरपुरा रोड स्थित कलवारिया कुंज से राजकुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद जेईएन दीपिका ने कार्रवाई करवाते हुए स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। समस्या का समाधान करवाने के लिए जेईएन दीपिका को आज की ‘स्टार ऑफिसर’ चुना गया। सांवली रोड पर बिजली के पोल पर लगवाई लाइट सांवली रोड स्थित तोड़ी नगर से प्रेम सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में बिजली के पोल पर लाइट नहीं लगी हुई है। इसके कारण रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं रहती थी। लोगों को अंधेरे में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए पोल पर लाइट लगवा दी गई। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है… नवलगढ़ रोड की जाट कॉलोनी में सड़क पर जमा रहते हैं बेसहारा पशु नवलगढ़ रोड स्थित जाट कॉलोनी से विकास ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर बेसहारा पशु जमा रहते हैं। इनके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी होती है। सड़क पर पशुओं के अचानक आने से दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बेसहारा पशुओं को सड़क से हटवाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। सीकर बाइपास की कॉलोनी में कई दिनों से बंद स्ट्रीट लाइट सीकर बाइपास से रामनिरंजन गुर्जर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी कॉलोनी में कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। रात के समय रोशनी नहीं होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। जीणमाता रोड पर पांच साल से नहीं बनी सड़क जीणमाता रोड से केसरमल ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क पिछले पांच साल से नहीं बनी है। सड़क की हालत खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण परेशानी बनी हुई है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है। महाराणा प्रताप नगर में टूटी सड़क और जलभराव से परेशानी महाराणा प्रताप नगर से जेएल चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। इसके साथ ही यहां जलभराव की समस्या भी बनी हुई है। सड़क पर पानी जमा होने और जगह-जगह टूट-फूट के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत करवाने और जलभराव की समस्या का समाधान करने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. जेईएन पिंकी मीणा बनीं आज की ‘स्टार ऑफिसर’:टूटी नाली-सड़क, बिजली के नीचे लटकते तार और खराब स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 2. ‘भास्कर समाधान’ से बदलाव:15 दिन बाद हुआ कचरे का समाधान, रोड लाइट भी सुधरी, नाले की सफाई, टूटी रोड पर अब भी एक्शन का इंतजार 3.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 4. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 5.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 6.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:शहर में ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 7. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 8.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 9.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 10.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *