सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें और मांगें रखीं। कार्यक्रम में कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना में दोबारा नाम जोड़ने, राशन कार्ड बनवाने, जमीन विवाद, तालाब के जीर्णोद्धार, जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, जमीन का पर्चा दिलाने, ऑपरेटर का मानदेय भुगतान, वृद्धावस्था पेंशन और पेयजल आपूर्ति से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने एक-एक कर फरियादियों को बुलाया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी परिवादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को ‘सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें और मांगें रखीं। कार्यक्रम में कुल नौ आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में प्रधानमंत्री आवास योजना में दोबारा नाम जोड़ने, राशन कार्ड बनवाने, जमीन विवाद, तालाब के जीर्णोद्धार, जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, जमीन का पर्चा दिलाने, ऑपरेटर का मानदेय भुगतान, वृद्धावस्था पेंशन और पेयजल आपूर्ति से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने एक-एक कर फरियादियों को बुलाया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को कहा कि प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी परिवादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

