बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी शिकायत सुनी जाएगी

बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी शिकायत सुनी जाएगी

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की है। अब समिति के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत राज्य के नौ प्रमंडलीय मुख्यालय वाले जिलों में स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से विभिन्न मामलों में शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। ।इन केंद्रों पर मैट्रिक, इंटरमीडिएट, एसटीईटी, डीएलएड समेत अन्य परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं के अलावा विद्यालय संबद्धता, अनुदान, छात्रवृत्ति और पेंशन से जुड़े मामलों में भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा होगी। दरभंगा में स्कूल परिसर दरभंगा इसके लिए सेंटर की व्यवस्था की गई है। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की है। अब समिति के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके तहत राज्य के नौ प्रमंडलीय मुख्यालय वाले जिलों में स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से विभिन्न मामलों में शिकायतें दर्ज कराई जा सकेंगी। ।इन केंद्रों पर मैट्रिक, इंटरमीडिएट, एसटीईटी, डीएलएड समेत अन्य परीक्षाओं से संबंधित समस्याओं के अलावा विद्यालय संबद्धता, अनुदान, छात्रवृत्ति और पेंशन से जुड़े मामलों में भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा होगी। दरभंगा में स्कूल परिसर दरभंगा इसके लिए सेंटर की व्यवस्था की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *