वारदात : नगर थाना के सामने महिला का पर्स काटकर 7 हजार रुपए उड़ाए

वारदात : नगर थाना के सामने महिला का पर्स काटकर 7 हजार रुपए उड़ाए

समस्तीपुर| नगर थाना के सामने स्थित विमेंस कॉलेज के पास बदमाशों ने एक महिला का पर्स काट लिया और फरार हो गए। महिला के पास में 7 हजार रुपए और अन्य जरूरी कागजात थे। महिला वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना के बाद महिला का रो-रोकर बहुत बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि वह बस से उतरी थी और अपने बच्चे के लिए एक दुपट्टा खरीद रही थी। इसी दौरान एक बदमाश आया और उनका पर्स काटकर फरार हो गया। समस्तीपुर| नगर थाना के सामने स्थित विमेंस कॉलेज के पास बदमाशों ने एक महिला का पर्स काट लिया और फरार हो गए। महिला के पास में 7 हजार रुपए और अन्य जरूरी कागजात थे। महिला वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र की बताई गई है। घटना के बाद महिला का रो-रोकर बहुत बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में बताया गया कि वह बस से उतरी थी और अपने बच्चे के लिए एक दुपट्टा खरीद रही थी। इसी दौरान एक बदमाश आया और उनका पर्स काटकर फरार हो गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *