शाहपुर पटोरी| थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान समेत करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गांव निवासी शशि भूषण झा ने पटोरी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, चोर वेंटिलेटर के रास्ते घर में प्रवेश कर गए और 1 लाख 31 हजार रुपये नकद, करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह नींद खुलने पर घर में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई। शाहपुर पटोरी| थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान समेत करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गांव निवासी शशि भूषण झा ने पटोरी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, चोर वेंटिलेटर के रास्ते घर में प्रवेश कर गए और 1 लाख 31 हजार रुपये नकद, करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह नींद खुलने पर घर में सामान बिखरा देखकर चोरी की जानकारी हुई।

