छूटे पात्र मतदाताओं का सूची में जुड़ेगा नाम, बीएलओ तैयार करेंगे सूची, राजनीतिक दलों के एजेंटों को भी देंगे जानकारी

छूटे पात्र मतदाताओं का सूची में जुड़ेगा नाम, बीएलओ तैयार करेंगे सूची, राजनीतिक दलों के एजेंटों को भी देंगे जानकारी

भास्कर न्यूज| समस्तीपुर विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित रह गए पात्र लोगों के लिए जिले में 16 और 17 अक्टूबर को विशेष अभियान चलेगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगेंगे। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारण से विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, उनका नाम जोड़ा जाएगा। सतत अद्यतीकरण के दौरान जिनका पंजीकरण अब तक नहीं हुआ है, उनसे प्रपत्र-6 में आवेदन लिया जाएगा। इसके बाद नाम जोड़ने की कार्रवाई होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि छूटे पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जाए। संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल एजेंट को प्राप्ति रसीद के साथ यह सूची देंगे। इसके लिए अलग से पंजी का संधारण होगा। विशेष कैंप के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर प्रपत्र-6, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में रखे जाएंगे। जरूरी पंजी भी उपलब्ध रहेंगे। कैंप की प्रमुख गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रपत्र-6 भरने वाले आवेदकों और वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के संबंध में टेस्टिमोनियल तैयार करने में भी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ पर्यवेक्षक रोज अभियान की प्रगति की निगरानी करेंगे। बीएलओ के पंजी का निरीक्षण होगा। आवेदन मिलने और सूची तैयार होने की प्रक्रिया का अनुश्रवण होगा। 16 और 17 अक्टूबर के कैंप के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खुद मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। वे व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। डीएम ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि खुद या अपने बीएलए के माध्यम से मतदान केंद्रों पर पहुंचें। बैठक के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने छठ महापर्व के बाद भी विशेष कैंप आयोजित करने का सुझाव दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे छूटे हुए पात्र मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का अतिरिक्त अवसर मिल सकेगा। बैठक में भाजपा के सूर्य शेखर प्रसाद मंडल, राजद के सत्यविंद पासवान, जदयू के मो. अनस रिजवान, कांग्रेस के उपेंद्र नाथ तिवारी, अनुपम कुमार सिंह, अनंत कुशवाहा, बसपा के विजय कुमार यादव, भाकपा माले के उमेश कुमार, माकपा के रामाश्रय महतो तथा आम आदमी पार्टी के आलोक कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज| समस्तीपुर विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित रह गए पात्र लोगों के लिए जिले में 16 और 17 अक्टूबर को विशेष अभियान चलेगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगेंगे। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारण से विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, उनका नाम जोड़ा जाएगा। सतत अद्यतीकरण के दौरान जिनका पंजीकरण अब तक नहीं हुआ है, उनसे प्रपत्र-6 में आवेदन लिया जाएगा। इसके बाद नाम जोड़ने की कार्रवाई होगी। डीएम ने निर्देश दिया कि छूटे पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जाए। संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर अपने मतदान केंद्र के बूथ लेवल एजेंट को प्राप्ति रसीद के साथ यह सूची देंगे। इसके लिए अलग से पंजी का संधारण होगा। विशेष कैंप के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर प्रपत्र-6, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में रखे जाएंगे। जरूरी पंजी भी उपलब्ध रहेंगे। कैंप की प्रमुख गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रपत्र-6 भरने वाले आवेदकों और वर्तमान मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के संबंध में टेस्टिमोनियल तैयार करने में भी राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ पर्यवेक्षक रोज अभियान की प्रगति की निगरानी करेंगे। बीएलओ के पंजी का निरीक्षण होगा। आवेदन मिलने और सूची तैयार होने की प्रक्रिया का अनुश्रवण होगा। 16 और 17 अक्टूबर के कैंप के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खुद मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे। वे व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। डीएम ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि खुद या अपने बीएलए के माध्यम से मतदान केंद्रों पर पहुंचें। बैठक के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने छठ महापर्व के बाद भी विशेष कैंप आयोजित करने का सुझाव दिया। प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे छूटे हुए पात्र मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का अतिरिक्त अवसर मिल सकेगा। बैठक में भाजपा के सूर्य शेखर प्रसाद मंडल, राजद के सत्यविंद पासवान, जदयू के मो. अनस रिजवान, कांग्रेस के उपेंद्र नाथ तिवारी, अनुपम कुमार सिंह, अनंत कुशवाहा, बसपा के विजय कुमार यादव, भाकपा माले के उमेश कुमार, माकपा के रामाश्रय महतो तथा आम आदमी पार्टी के आलोक कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *