जंक्शन पर महिला से सोने की चेन झपटी, दो गिरफ्तार, 3 भागे

जंक्शन पर महिला से सोने की चेन झपटी, दो गिरफ्तार, 3 भागे

भास्कर न्यूज | समस्तीपुर समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। सहरसा की 66 वर्षीय पूनम देवी के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश भाग निकले। मौके पर मौजूद आरपीएफ की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि चेन लेकर भागा एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के धर्मेंद्र तांती और कुणाल पासवान के रूप में हुई है। पूनम देवी के अनुसार, वह 9 अक्टूबर को लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के बी-3 कोच से समस्तीपुर पहुंची थीं। उन्हें यहां से जानकी एक्सप्रेस से सहरसा जाना था। जब वह जानकी एक्सप्रेस के एस-1 कोच में चढ़ने लगीं, तब 5-6 युवकों ने उन्हें घेर लिया और चढ़ने से रोक दिया। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले से करीब दो भर सोने की चेन झपट ली और अपने साथी को दे दिया। पीड़िता के मुताबिक, आरपीएफ के एक जवान ने शोर मचाकर चेन छीने जाने की सूचना दी। इसके बाद पकड़ने की कोशिश हुई। आरपीएफ ने मौके से धर्मेंद्र तांती और कुणाल पासवान को पकड़ लिया, लेकिन चेन लेकर भागा आरोपी हाथ नहीं आया। पूछताछ में धर्मेंद्र तांती ने अपने कुछ साथियों के नाम बताए। पुलिस का कहना है कि गिरोह पहले भी वैशाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चेन बरामदगी के लिए आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी ने छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रेल थाना के एसएचओ बीरबल कुमार राय ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है। भास्कर न्यूज | समस्तीपुर समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। सहरसा की 66 वर्षीय पूनम देवी के गले से सोने की चेन झपटकर बदमाश भाग निकले। मौके पर मौजूद आरपीएफ की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया, जबकि चेन लेकर भागा एक आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के धर्मेंद्र तांती और कुणाल पासवान के रूप में हुई है। पूनम देवी के अनुसार, वह 9 अक्टूबर को लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन से ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के बी-3 कोच से समस्तीपुर पहुंची थीं। उन्हें यहां से जानकी एक्सप्रेस से सहरसा जाना था। जब वह जानकी एक्सप्रेस के एस-1 कोच में चढ़ने लगीं, तब 5-6 युवकों ने उन्हें घेर लिया और चढ़ने से रोक दिया। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले से करीब दो भर सोने की चेन झपट ली और अपने साथी को दे दिया। पीड़िता के मुताबिक, आरपीएफ के एक जवान ने शोर मचाकर चेन छीने जाने की सूचना दी। इसके बाद पकड़ने की कोशिश हुई। आरपीएफ ने मौके से धर्मेंद्र तांती और कुणाल पासवान को पकड़ लिया, लेकिन चेन लेकर भागा आरोपी हाथ नहीं आया। पूछताछ में धर्मेंद्र तांती ने अपने कुछ साथियों के नाम बताए। पुलिस का कहना है कि गिरोह पहले भी वैशाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और चेन बरामदगी के लिए आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी ने छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रेल थाना के एसएचओ बीरबल कुमार राय ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *