Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

(तस्वीरों के साथ)
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर भारतीय सेना ने सोमवार को राशन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल के तहत रक्षा बलों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले चावल भारत चावल की शुरुआत की है। आपूर्ति एवं परिवहन महानिदेशालय के नेतृत्व में शुरू की गई यह पहल जवानों से लगातार मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है। इस चावल को निर्धारित रक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा और वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जाएगी।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चावल की आवश्यक गुणवत्ता जांच की जाएगी और इसमें बाहरी पदार्थ एवं अशुद्धियां नहीं होंगी। इसमें टूटे, क्षतिग्रस्त और बदरंग दानों की मात्रा भी न्यूनतम होगी। इस अवसर पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे।

मंत्रालय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के बीच परिचालन संबंधी आपात परिस्थितियों में एफसीआई के बुनियादी ढांचे के इस्तेमाल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। उच्च गुणवत्ता वाला यह चावल सीधे सेना के आपूर्ति डिपो तक पहुंचाया जाएगा, जिसमें लद्दाख और उत्तर पूर्व के दूरस्थ क्षेत्रों के डिपो भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *