समस्तीपुर |जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 के सातनपुर रोड पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे चांदचौर के पास एक मालवाहक ट्रक से करीब 720 लीटर स्पिरिट बरामद किया है। ट्रक में रखे गए 40 लीटर क्षमता वाले 18 गैलन में स्पिरिट छिपाकर रखी गई थी। मद्य निषेध विभाग की टीम ने स्पिरिट और ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक में से स्पिरिट बरामद हुई। समस्तीपुर |जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 के सातनपुर रोड पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मद्य निषेध विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे चांदचौर के पास एक मालवाहक ट्रक से करीब 720 लीटर स्पिरिट बरामद किया है। ट्रक में रखे गए 40 लीटर क्षमता वाले 18 गैलन में स्पिरिट छिपाकर रखी गई थी। मद्य निषेध विभाग की टीम ने स्पिरिट और ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक में से स्पिरिट बरामद हुई।

