विभूतिपुर | प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित एसडीएसकेए गर्ल्स हाई स्कूल में सोमवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत टी-4 (टेस्ट, ट्रीट, टॉक एवं ट्रैक) शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विद्यालय की बालिकाओं की एनीमिया संबंधी जांच की गई। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में खून की कमी की पहचान कर उन्हें समय पर उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत जांच के साथ-साथ एनीमिया से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जांच टीम में आरबीएसके की डॉ. राहत जबीं एवं डॉ. प्रवीण कुमार, फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार एवं दिनेश कुमार, एएनएम रीमा कुमारी एवं पल्लवी कुमारी तथा काउंसलर सावन कुमार शामिल थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को नरहन स्थित रानी राज किशोरी गर्ल्स हाई स्कूल में भी टी-4 शिविर का आयोजन किया जाएगा। विभूतिपुर | प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित एसडीएसकेए गर्ल्स हाई स्कूल में सोमवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत टी-4 (टेस्ट, ट्रीट, टॉक एवं ट्रैक) शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विद्यालय की बालिकाओं की एनीमिया संबंधी जांच की गई। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं में खून की कमी की पहचान कर उन्हें समय पर उचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत जांच के साथ-साथ एनीमिया से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। जांच टीम में आरबीएसके की डॉ. राहत जबीं एवं डॉ. प्रवीण कुमार, फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार एवं दिनेश कुमार, एएनएम रीमा कुमारी एवं पल्लवी कुमारी तथा काउंसलर सावन कुमार शामिल थे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को नरहन स्थित रानी राज किशोरी गर्ल्स हाई स्कूल में भी टी-4 शिविर का आयोजन किया जाएगा।

