मुख्यालय का आदेश फाइलों में, नतीजा… जिले की सड़कों पर चेन स्नैचरों का आतंक

मुख्यालय का आदेश फाइलों में, नतीजा… जिले की सड़कों पर चेन स्नैचरों का आतंक

सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर चेन स्नैचिंग और छिनतई की घटनाओं से लोगों में दहशत है। नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग की करीब 20 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद इन वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ घटनाओं में इजाफे की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराध पर नियंत्रण के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने ग्रुप सुपरविजन और पुराने अपराधियों का ई-डोजियर तैयार करने का निर्देश दिया था। हालांकि, जिले में इन निर्देशों के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं। एक गिरोह या अलग-अलग, जांच का मकसद यही ग्रुप सुपरविजन के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग और चोरी के मामलों की जांच कर रहे अनुसंधानकर्ताओं को एक साथ बैठकर प्राथमिकी की समीक्षा करनी थी। वारदात के तरीके, अपराधियों के हुलिए और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर यह पता लगाना था कि घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह है या अलग-अलग गिरोह सक्रिय हैं। वहीं, पूर्व में जेल जा चुके बदमाशों का ई-डोजियर तैयार कर उनकी पहचान, हुलिया और आपराधिक इतिहास सहित जरूरी जानकारियां डिजिटल रूप में दर्ज करनी थीं। इससे अपराधियों की पहचान और अंतर-जिला गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सकती थी। ग्रुप सुपरविजन के दौरान घटनाओं को अंजाम देने के तरीके, अपराधियों की कद-काठी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जाना था। इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती थी कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है या अलग-अलग गिरोह। साथ ही, विभिन्न मामलों में जुटाई गई जानकारी साझा होने से अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में भी मदद मिल सकती थी। लेकिन, निर्देश के अनुरूप सामूहिक समीक्षा नहीं होने से इन घटनाओं के बीच आपसी संबंध का पता लगाने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। ^कई घटनाओं में बदमाशों को पकड़ा गया है। नगर व मुफ्फसिल क्षेत्र में हुईं घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर बदमाशों को चिन्हित किया गया है। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। -सतीश सुमन, सदर एसडीपीओ-1, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने 9 अक्टूबर को एक महिला के गले से पांच लाख रुपए मूल्य के सोने की चेन और जितिया की छिनतई कर ली थी। बाइक सवार बदमाशों ने 24 सितम्बर को समाहरणालय के सामने महिला से पैसों भरा पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला के पर्स में एक लाख रुपए, मोबाइल और कागजात थे। सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर चेन स्नैचिंग और छिनतई की घटनाओं से लोगों में दहशत है। नगर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग की करीब 20 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद इन वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ घटनाओं में इजाफे की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराध पर नियंत्रण के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने ग्रुप सुपरविजन और पुराने अपराधियों का ई-डोजियर तैयार करने का निर्देश दिया था। हालांकि, जिले में इन निर्देशों के अनुपालन पर सवाल उठ रहे हैं। एक गिरोह या अलग-अलग, जांच का मकसद यही ग्रुप सुपरविजन के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नैचिंग और चोरी के मामलों की जांच कर रहे अनुसंधानकर्ताओं को एक साथ बैठकर प्राथमिकी की समीक्षा करनी थी। वारदात के तरीके, अपराधियों के हुलिए और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर यह पता लगाना था कि घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह है या अलग-अलग गिरोह सक्रिय हैं। वहीं, पूर्व में जेल जा चुके बदमाशों का ई-डोजियर तैयार कर उनकी पहचान, हुलिया और आपराधिक इतिहास सहित जरूरी जानकारियां डिजिटल रूप में दर्ज करनी थीं। इससे अपराधियों की पहचान और अंतर-जिला गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सकती थी। ग्रुप सुपरविजन के दौरान घटनाओं को अंजाम देने के तरीके, अपराधियों की कद-काठी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जाना था। इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती थी कि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वारदातों के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है या अलग-अलग गिरोह। साथ ही, विभिन्न मामलों में जुटाई गई जानकारी साझा होने से अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने में भी मदद मिल सकती थी। लेकिन, निर्देश के अनुरूप सामूहिक समीक्षा नहीं होने से इन घटनाओं के बीच आपसी संबंध का पता लगाने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है। ^कई घटनाओं में बदमाशों को पकड़ा गया है। नगर व मुफ्फसिल क्षेत्र में हुईं घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर बदमाशों को चिन्हित किया गया है। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। -सतीश सुमन, सदर एसडीपीओ-1, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संत कबीर कॉलेज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने 9 अक्टूबर को एक महिला के गले से पांच लाख रुपए मूल्य के सोने की चेन और जितिया की छिनतई कर ली थी। बाइक सवार बदमाशों ने 24 सितम्बर को समाहरणालय के सामने महिला से पैसों भरा पर्स छीन लिया और फरार हो गए। महिला के पर्स में एक लाख रुपए, मोबाइल और कागजात थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *