17 से 20 अक्टूबर तक शहर में भारी व बाहरी वाहनों की नो इंट्री

17 से 20 अक्टूबर तक शहर में भारी व बाहरी वाहनों की नो इंट्री

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा दुर्गापूजा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने व्यापक तैयारियां की हैं। पूजा पंडालों और गलियों की साफ-सफाई के साथ मुख्य मार्गों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन स्थल खीरी पोखर के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, शहर में 17 से 20 अक्टूबर तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए शहर में 12 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। नगर परिषद की ओर से समाहरणालय के पास, वीआईपी रोड, जमालपुर सुधा बूथ, नगर परिषद कार्यालय, ऊषा पब्लिक स्कूल, रेलवे क्रॉसिंग हसनगंज, कॉलेज मोड़, कच्ची रोड, बुधौली चौक, अरघौती पोखर, डंपिंग यार्ड और डीडीसी आवास के पास बैरियर लगाने की जानकारी दी गई है। इन जगहों पर वाहनों के परिचालन को कंट्रोल किया जाएगा भीड़ के अनुसार बढ़ाई जा सकती है अवधि कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विसर्जन के दिन शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इन दिनों कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने से श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने और प्रतिमाओं के दर्शन करने में सहूलियत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर 20 अक्टूबर के बाद भी यह व्यवस्था जारी रखी जा सकती है। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बड़े और छोटे वाहनों के मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसका उद्देश्य सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन उमड़ने वाली भीड़ के बीच जाम की समस्या को कम करना है। उन्होंने बताया कि लखीसराय और जमुई की ओर से आने वाले वाहनों को पटना, बिहारशरीफ और झारखंड की ओर जाने के लिए कॉलेज मोड़ और जखराज स्थान होते हुए हुसैनाबाद पटेल चौक के रास्ते निर्धारित मार्ग से निकाला जाएगा। इसके अलावा बरबीघा, अस्थावां और मोकामा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, बरबीघा की तरफ जाने वाले वाहन लखीसराय रोड से डंपिंग यार्ड तक नए बाईपास होते हुए पुरैना के रास्ते गांगटी मोड तक जाएंगे ताकि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों का दबाव कम रहे। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा दुर्गापूजा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने व्यापक तैयारियां की हैं। पूजा पंडालों और गलियों की साफ-सफाई के साथ मुख्य मार्गों पर विशेष रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। प्रतिमा विसर्जन स्थल खीरी पोखर के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, शहर में 17 से 20 अक्टूबर तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए शहर में 12 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाया गया है। नगर परिषद की ओर से समाहरणालय के पास, वीआईपी रोड, जमालपुर सुधा बूथ, नगर परिषद कार्यालय, ऊषा पब्लिक स्कूल, रेलवे क्रॉसिंग हसनगंज, कॉलेज मोड़, कच्ची रोड, बुधौली चौक, अरघौती पोखर, डंपिंग यार्ड और डीडीसी आवास के पास बैरियर लगाने की जानकारी दी गई है। इन जगहों पर वाहनों के परिचालन को कंट्रोल किया जाएगा भीड़ के अनुसार बढ़ाई जा सकती है अवधि कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विसर्जन के दिन शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। इन दिनों कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने से श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने और प्रतिमाओं के दर्शन करने में सहूलियत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर 20 अक्टूबर के बाद भी यह व्यवस्था जारी रखी जा सकती है। बड़े और छोटे वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्गापूजा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बड़े और छोटे वाहनों के मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इसका उद्देश्य सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी के दिन उमड़ने वाली भीड़ के बीच जाम की समस्या को कम करना है। उन्होंने बताया कि लखीसराय और जमुई की ओर से आने वाले वाहनों को पटना, बिहारशरीफ और झारखंड की ओर जाने के लिए कॉलेज मोड़ और जखराज स्थान होते हुए हुसैनाबाद पटेल चौक के रास्ते निर्धारित मार्ग से निकाला जाएगा। इसके अलावा बरबीघा, अस्थावां और मोकामा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं, बरबीघा की तरफ जाने वाले वाहन लखीसराय रोड से डंपिंग यार्ड तक नए बाईपास होते हुए पुरैना के रास्ते गांगटी मोड तक जाएंगे ताकि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों का दबाव कम रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *