केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की हुई आमसभा

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की हुई आमसभा

बांका | जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आमसभा सोमवार को रीता विवाह पैलेस के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार राजगढ़िया ने की। इस दौरान केमिस्ट बंधुओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही दवा विक्रेताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांका के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर रविंद्र मोहन मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला संगठन के सचिव सुमित कुमार साहनी ने विभिन्न प्रखंडों से आए दवा विक्रेताओं को कार्यशाला के दौरान बताए गए जरूरी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी केमिस्ट बंधुओं से नियमों के अनुरूप दवा कारोबार करने और विभाग की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। आमसभा में दवा विक्रेताओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बांका | जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आमसभा सोमवार को रीता विवाह पैलेस के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन के अध्यक्ष अरुण कुमार राजगढ़िया ने की। इस दौरान केमिस्ट बंधुओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही दवा विक्रेताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांका के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर रविंद्र मोहन मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला संगठन के सचिव सुमित कुमार साहनी ने विभिन्न प्रखंडों से आए दवा विक्रेताओं को कार्यशाला के दौरान बताए गए जरूरी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी केमिस्ट बंधुओं से नियमों के अनुरूप दवा कारोबार करने और विभाग की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की। आमसभा में दवा विक्रेताओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *