राजग उम्मीदवारों के समर्थन का लिया निर्णय

राजग उम्मीदवारों के समर्थन का लिया निर्णय

समस्तीपुर | मोहनपुर में सोमवार को विवेकानंद विचार मंच, समस्तीपुर की ओर से बिहार शिक्षा, शिक्षक एवं युवा विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में राजग उम्मीदवारों के समर्थन का निर्णय लिया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और निर्णयों की चर्चा की। भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विवेकानंद विचार मंच की ओर से आयोजित इस सम्मेलन की सार्थकता दरभंगा के दोनों राजग उम्मीदवारों की जीत से जुड़ी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से दोनों उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। समस्तीपुर | मोहनपुर में सोमवार को विवेकानंद विचार मंच, समस्तीपुर की ओर से बिहार शिक्षा, शिक्षक एवं युवा विकास सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में राजग उम्मीदवारों के समर्थन का निर्णय लिया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और निर्णयों की चर्चा की। भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि विवेकानंद विचार मंच की ओर से आयोजित इस सम्मेलन की सार्थकता दरभंगा के दोनों राजग उम्मीदवारों की जीत से जुड़ी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से दोनों उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *