भास्कर न्यूज| लोहरदगा बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर लोहरदगा शहरी जलापूर्ति योजना के ठेका कर्मियों ने सोमवार को जलापूर्ति संवेदक के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग उठाई। कर्मियों का कहना था कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के समय वेतन लंबित रहने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगे की रणनीति बनाएंगे। फिलहाल सोमवार से कर्मियों ने सेवा ठप कर दी है। पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने से त्योहार के दौरान लोगों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इससे लोगों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वे नियमित रूप से शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण और जरूरी खर्च पूरे करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कर्मियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की बात कही। अब कर्मियों को बकाया वेतन भुगतान का इंतजार है। वहीं, कर्मियों की ओर से जलापूर्ति सेवा ठप करने के बाद शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले में शहरी जलापूर्ति योजना के संवेदक कुमार संदीप ने बताया कि नगर परिषद की ओर से राशि का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों का चार माह का वेतन लंबित है। नगर परिषद से राशि प्राप्त होते ही कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं नगर परिषद की प्रशासक मुक्ति कीड़ो ने बताया कि विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण शहरी जलापूर्ति योजना की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही संवेदक को कुछ राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। शेष बकाया राशि का भुगतान विभाग से आवंटन प्राप्त होने के बाद किया जाएगा। भास्कर न्यूज| लोहरदगा बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर लोहरदगा शहरी जलापूर्ति योजना के ठेका कर्मियों ने सोमवार को जलापूर्ति संवेदक के कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग उठाई। कर्मियों का कहना था कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के समय वेतन लंबित रहने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगे की रणनीति बनाएंगे। फिलहाल सोमवार से कर्मियों ने सेवा ठप कर दी है। पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति ठप होने से त्योहार के दौरान लोगों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इससे लोगों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वे नियमित रूप से शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके समक्ष परिवार के भरण-पोषण और जरूरी खर्च पूरे करने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कर्मियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले में जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने की बात कही। अब कर्मियों को बकाया वेतन भुगतान का इंतजार है। वहीं, कर्मियों की ओर से जलापूर्ति सेवा ठप करने के बाद शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मामले में शहरी जलापूर्ति योजना के संवेदक कुमार संदीप ने बताया कि नगर परिषद की ओर से राशि का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मियों का चार माह का वेतन लंबित है। नगर परिषद से राशि प्राप्त होते ही कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं नगर परिषद की प्रशासक मुक्ति कीड़ो ने बताया कि विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण शहरी जलापूर्ति योजना की राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही संवेदक को कुछ राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। शेष बकाया राशि का भुगतान विभाग से आवंटन प्राप्त होने के बाद किया जाएगा।

