शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जय समिति ने चलाया आमंत्रण अभियान

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जय समिति ने चलाया आमंत्रण अभियान

लोहरदगा|जय श्रीराम समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यगणों ने आमंत्रण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आगामी 14 अक्टूबर को अवंतिका नगर भवन ब्लॉक परिसर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी सनातनी समाज के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की। वहीं बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (उत्तर पूर्व क्षेत्र एवं पूर्व क्षेत्र) डॉ. सुमन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह और जनजातीय सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सोमा उरांव के आगमन होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह संगठन की नई जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है। लोहरदगा|जय श्रीराम समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यगणों ने आमंत्रण अभियान चलाया। इस दौरान लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आगामी 14 अक्टूबर को अवंतिका नगर भवन ब्लॉक परिसर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया। समिति के सदस्यों ने सभी सनातनी समाज के लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की। वहीं बताया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (उत्तर पूर्व क्षेत्र एवं पूर्व क्षेत्र) डॉ. सुमन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह और जनजातीय सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी सोमा उरांव के आगमन होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह संगठन की नई जिम्मेदारियों और आगामी कार्ययोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *