माता की ज्योत के साथ शुरू हुआ जागरण, देर रात तक गूंजे जयकारे

माता की ज्योत के साथ शुरू हुआ जागरण, देर रात तक गूंजे जयकारे

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-12ए,ई स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार देर रात माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। माता की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद भजनों और माता के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाजसेवी आरबी सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश राय, सत्येंद्र नारायण सिंह, ओमशंकर सिंह, सियाराम शर्मा और वाल्मीकि सहित समिति के सदस्यों ने ज्योत के साथ जागरण का शुभारंभ किया। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में कौशलेंद्र, पंकज, संजय ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, प्रवीण सिंह, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, रवि शंकर ओझा, रूपेश सिंह, राहुल तिवारी आदि थे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-12ए,ई स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार देर रात माता जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। माता की ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद भजनों और माता के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समाजसेवी आरबी सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष कमलेश राय, सत्येंद्र नारायण सिंह, ओमशंकर सिंह, सियाराम शर्मा और वाल्मीकि सहित समिति के सदस्यों ने ज्योत के साथ जागरण का शुभारंभ किया। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों और भक्तिमय गीतों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम में कौशलेंद्र, पंकज, संजय ठाकुर, सत्येंद्र कुमार, ब्रजकिशोर सिंह, प्रवीण सिंह, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, रवि शंकर ओझा, रूपेश सिंह, राहुल तिवारी आदि थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *