डॉ. डोमन का अभिनंदन, हिंदी के प्रचार का लिया संकल्प

डॉ. डोमन का अभिनंदन, हिंदी के प्रचार का लिया संकल्प

तेलो | अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर तेलो निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. डोमन शर्मा का सोमवार को भव्य नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तेलो पश्चिमी पंचायत के तेलीबांध स्थित मुखिया जितेंद्र शर्मा के आवास पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता उन्होंने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। समारोह में ग्रामीणों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने डॉ. शर्मा को अंगवस्त्र, माला और बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुखिया जितेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. शर्मा ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। छोटे से गांव से निकलकर प्रदेश अध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा में शुरू से ही प्रतिभा रही है। संघर्षों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज हिंदी साहित्य जगत में उनकी विशिष्ट पहचान है। तेलो | अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर तेलो निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. डोमन शर्मा का सोमवार को भव्य नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। तेलो पश्चिमी पंचायत के तेलीबांध स्थित मुखिया जितेंद्र शर्मा के आवास पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता उन्होंने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। समारोह में ग्रामीणों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने डॉ. शर्मा को अंगवस्त्र, माला और बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुखिया जितेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. शर्मा ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। छोटे से गांव से निकलकर प्रदेश अध्यक्ष बनना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा में शुरू से ही प्रतिभा रही है। संघर्षों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। आज हिंदी साहित्य जगत में उनकी विशिष्ट पहचान है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *