मुंगेर की बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना, आरती को लगाया एलसीडी स्क्रीन

मुंगेर की बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना, आरती को लगाया एलसीडी स्क्रीन

मुंगेर में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जिलेभर के दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। जिला मुख्यालय स्थित शादीपुर की बड़ी दुर्गा मंदिर में संध्या पूजा और आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए व्रत कर रहीं महिलाओं की भीड़ रही, वहीं आरती में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आरती देखने के लिए मंदिर के बाहर भी जुटे श्रद्धालु बड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में आरती का लाइव प्रसारण किया गया। साथ ही बड़ा एलसीडी स्क्रीन लगाया गया, ताकि मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालु भी आरती के दर्शन कर सकें। पुलिस तैनात, वाहनों के प्रवेश पर रोक मंदिर में भीड़ को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहनों को मंदिर से दूर ही रोका जा रहा था, ताकि आवागमन बाधित न हो और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा नहीं हो। सप्तमी से नवमी तक लाखों के पहुंचने की उम्मीद शादीपुर की बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। नवरात्र की पहली पूजा से लेकर छठी पूजा तक भी यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं, सप्तमी से नवमी तक तीन दिनों में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात कही जाती है। इस बार जिला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर में प्रवेश करने वाले महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि पूजा समिति के सदस्य भी भीड़ पर नजर रख रहे हैं। चंडिका स्थान में भी उमड़े श्रद्धालु मुंगेर के शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भी सुबह से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। शाम को मंदिर के प्रधान पुजारी नंदन बाबा ने मां चंडिका की भव्य श्रृंगार पूजा की। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न मंदिरों में पुलिस जवानों की तैनाती की है। मुंगेर में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को जिलेभर के दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। जिला मुख्यालय स्थित शादीपुर की बड़ी दुर्गा मंदिर में संध्या पूजा और आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में दीप जलाने के लिए व्रत कर रहीं महिलाओं की भीड़ रही, वहीं आरती में शामिल होने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… आरती देखने के लिए मंदिर के बाहर भी जुटे श्रद्धालु बड़ी दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से विशेष व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में आरती का लाइव प्रसारण किया गया। साथ ही बड़ा एलसीडी स्क्रीन लगाया गया, ताकि मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्धालु भी आरती के दर्शन कर सकें। पुलिस तैनात, वाहनों के प्रवेश पर रोक मंदिर में भीड़ को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर दोपहिया वाहनों को मंदिर से दूर ही रोका जा रहा था, ताकि आवागमन बाधित न हो और अफरा-तफरी की स्थिति पैदा नहीं हो। सप्तमी से नवमी तक लाखों के पहुंचने की उम्मीद शादीपुर की बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में विशेष आस्था है। नवरात्र की पहली पूजा से लेकर छठी पूजा तक भी यहां बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं, सप्तमी से नवमी तक तीन दिनों में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात कही जाती है। इस बार जिला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर में प्रवेश करने वाले महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, जबकि पूजा समिति के सदस्य भी भीड़ पर नजर रख रहे हैं। चंडिका स्थान में भी उमड़े श्रद्धालु मुंगेर के शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भी सुबह से पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। शाम को मंदिर के प्रधान पुजारी नंदन बाबा ने मां चंडिका की भव्य श्रृंगार पूजा की। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने जिले के विभिन्न मंदिरों में पुलिस जवानों की तैनाती की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *