प्रशांत किशोर बोले-7वां वेतनमान नहीं दिलाया तो वोट नहीं मांगूंगा:बेतिया में कहा-लोकसभा चुनाव से पहले वादा पूरा करूंगा, वित्तरहित शिक्षकों की समस्याएं सुलझाने का भरोसा

प्रशांत किशोर बोले-7वां वेतनमान नहीं दिलाया तो वोट नहीं मांगूंगा:बेतिया में कहा-लोकसभा चुनाव से पहले वादा पूरा करूंगा, वित्तरहित शिक्षकों की समस्याएं सुलझाने का भरोसा

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षकों के वेतनमान और लंबित समस्याओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान नहीं दिला पाए, तो वे उनसे वोट मांगने नहीं आएंगे। प्रशांत किशोर ने बेतिया के एक निजी होटल में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने पिछले 30 साल से लंबित वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान निकालने का भी भरोसा दिया। 6 लाख शिक्षकों से एकजुट होने की अपील PK ने बिहार के करीब छह लाख शिक्षकों से जाति-धर्म और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर ‘बिहार बदलाव अभियान’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एकजुट होना होगा। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने शिक्षकों के वेतनमान और लंबित समस्याओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान नहीं दिला पाए, तो वे उनसे वोट मांगने नहीं आएंगे। प्रशांत किशोर ने बेतिया के एक निजी होटल में आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने पिछले 30 साल से लंबित वित्तरहित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान निकालने का भी भरोसा दिया। 6 लाख शिक्षकों से एकजुट होने की अपील PK ने बिहार के करीब छह लाख शिक्षकों से जाति-धर्म और राजनीतिक दलों से ऊपर उठकर ‘बिहार बदलाव अभियान’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपनी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एकजुट होना होगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *