चुनाव से पहले उत्तराखंड के राज्यपाल बदले:MP के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने राज्य के 9वें गवर्नर; CM धामी ने दी बधाई

चुनाव से पहले उत्तराखंड के राज्यपाल बदले:MP के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने राज्य के 9वें गवर्नर; CM धामी ने दी बधाई

चुनाव से पहले उत्तराखंड में राज्यपाल बदले गए हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह पद संभालेंगे। CM धामी ने उन्हें बधाई दी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बिसेन को लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे साल 1990, 1993, 1998 और 2003 में मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वर्ष 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वर्ष 2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए। CM धामी ने ढाल सिंह बिसेन को दी बधाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई देते हुए कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। —————————————– ये खबर भी पढ़िए… 6 राज्यों में राज्यपाल बदले, इनमें एक महिला:MP के ढाल सिंह उत्तराखंड, ओम माथुर केरलम के गवर्नर बने राष्ट्रपति ने सोमवार को 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इनमें एक महिला हैं। ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर होंगे। डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक की राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बृज मोहन राम ओडिशा, डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम सिक्किम के गर्वनर होंगे। पूरी खबर पढ़िए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *