Election Commission विवाद पर विपक्ष का SC तक मार्च, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद

Election Commission विवाद पर विपक्ष का SC तक मार्च, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:—

दि131 विपक्ष संपूर्णलीड प्रदर्शन
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का मार्च, उच्चतम न्यायालय में दायर की याचिका
नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को उच्चतम न्यायालय की तरफ मार्च निकाला और एक याचिका भी दायर की, जिसमें विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर शीर्ष अदालत के दखल की मांग की गई है।

दि70 दिल्ली प्रदर्शन लीड स्थल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर सकेंगे प्रदर्शन, तीन नए स्थान तय
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के लिए जंतर-मंतर को निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है और उसकी जगह तीन नए स्थान इसके लिए निर्धारित किए हैं।

दि133 भाजपा प्रदर्शन लीड कांग्रेस
भाजपा ने दिल्ली, हिमाचल में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया, अकोइजाम को पार्टी से निकालने की मांग की
नयी दिल्ली/शिमला, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर व हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया और यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर पद से हटाए गए इनर मणिपुर से सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजाम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

प्रादे127 महाराष्ट्र प्रदर्शन शिवाजी पार्क पुलिस
मुंबई के शिवाजी पार्क में भारी पुलिस बल तैनात, निकट की प्रतिमा के पास लोगों की भीड़ जुटी
मुंबई, मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार को बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जहां लोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में पास की एक प्रतिमा के पास एकत्र होने लगे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे118 केरलम प्राथमिकी लीड विजयन
सीएमआरएल मामले में विजयन, उनके परिवार के खिलाफ वीएसीबी ने दो प्राथमिकी दर्ज कीं
तिरुवनंतपुरम, केरलम में कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज कीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वि29 रूस यूक्रेन लीड युद्ध
ट्रंप के ऊर्जा संघर्षविराम के दावे के बावजूद रूस ने ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले किए: जेलेंस्की
कीव, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं, जबकि एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि साढ़े चार साल से युद्धरत दोनों देश एक दूसरे के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले न करने को लेकर सहमत हो गये हैं।

वि25 ईयू रूस लीड प्रतिबंध
यूरोपीय संघ ने करीब 1600 रूसियों, रूसी हथियार उद्योग से जुड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए
ब्रसेल्स, यूरोपीय संघ (ईयू) ने सोमवार को रूस के हथियार उद्योग से जुड़े लगभग 1,600 रूसी लोगों और उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए, जिनपर ड्रोन और मिसाइल के पुर्जे बनाने में शामिल रहने का संदेह है।

अर्थ79 कृषि-गन्ना किसान
गन्ना किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए एक सप्ताह में उच्चस्तरीय समिति गठित करेगा केंद्र
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के गन्ना किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर उच्चस्तरीय संयुक्त समिति गठित करने का सोमवार को फैसला किया। यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में दो केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच करीब तीन घंटे तक चली बातचीत के बाद लिया गया।

अर्थ52 लीड नोबेल अर्थशास्त्र
आर्थिक झटकों से निपटने के मॉडल विकसित करने वाले दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को नोबेल पुरस्कार
स्टॉकहोम, अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को आर्थिक झटकों से निपटने के लिए सरकारों और केंद्रीय बैंकों की नीतियां बनाने में मददगार मॉडल विकसित करने के लिए सोमवार को अर्थशास्त्र के नोबेल स्मृति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
अर्थ56 लीड खुदरा मुद्रास्फीति
खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 5.54 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई। हालांकि, यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लिए निर्धारित संतोषजनक सीमा के भीतर है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

खेल16 खेल टेनिस माया
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी माया ने अपना पहला पेशेवर खिताब जीता
नयी दिल्ली, भारत की उभरती हुई युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके पुर्तगाल में डब्ल्यू35 लागोस टूर्नामेंट के रूप में अपना पहला पेशेवर खिताब जीता।

खेल29 खेल भारत ए पंत
न्यूजीलैंड में शुरुआती दो मुकाबलों के लिए चोटिल पंत की जगह कुमार कुशाग्र भारत ए टीम में
नयी दिल्ली, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए सोमवार को चोटिल ऋषभ पंत की जगह भारत ए टीम में शामिल किया गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *