हरियाणा की सुधा यादव कर्नाटक की गवर्नर बनी:मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली, लंबे समय से गुरुग्राम में सक्रिय

हरियाणा की सुधा यादव कर्नाटक की गवर्नर बनी:मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली, लंबे समय से गुरुग्राम में सक्रिय

हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। वे वर्तमान राज्यपाल थावरचंद गहलोत का स्थान लेंगी। डॉ. सुधा यादव वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रभावशाली नीति-निर्धारक निकाय केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति की एक प्रमुख सदस्य हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बाद वह इस सर्वोच्च बोर्ड में जगह पाने वाली देश की दूसरी महिला नेता बनीं। सुधा यादव के पति सुखबीर सिंह यादव BSF के डिप्टी कमांडेंट थे और वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। इसके बाद तत्कालीन हरियाणा भाजपा प्रभारी नरेंद्र मोदी के विशेष आग्रह पर उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने अपना पहला लोकसभा चुनाव साल 1999 महेंद्रगढ़ सीट से लड़ा और भारी मतों से जीतकर संसद पहुंची थीं। मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली, गुरुग्राम में सक्रिय उनका जन्म हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव मोतला कलां में हुआ था। इसी वजह से उनका रेवाड़ी और अहीरवाल क्षेत्र से भी गहरा जुड़ाव है। फिलहाल वे सेक्टर-10 में रहती हैं और लंबे समय से सक्रिय डॉ. सुधा यादव को अब उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में एक बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *