सीतापुर में किशोरी की शव गन्ने के खेत में मिला:घर से खेत की ओर गई थी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

सीतापुर में किशोरी की शव गन्ने के खेत में मिला:घर से खेत की ओर गई थी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

सीतापुर में मछरेहटा थाना क्षेत्र के ग्वालीपुरवा गांव में सोमवार शाम गन्ने के खेत में 12 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची की मां ने गले पर नाखून जैसे निशान होने का दावा करते हुए गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
गांव निवासी नीरज की बेटी पायल सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर से खेत की ओर गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर मां सरिता ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीण भी बच्ची को खोजने लगे। इस दौरान पायल का शव उसके ही गन्ने के खेत में मिला। शव मिलने की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मृतका की मां सरिता ने बेटी के गले पर नाखून जैसे निशान होने की बात कही है। उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति पर गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई। हालांकि, बच्ची की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना पर मछरेहटा थानाध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह और सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *