मोहासा रिन्युएबल एनर्जी पार्क में एक और कम्पनी की एंट्री:एक ही कैंपस में बनेंगे सोलर सेल, मॉड्यूल, इन्वर्टर और BESS सिस्टम; हजारों को मिलेगी नौकरियां

मोहासा रिन्युएबल एनर्जी पार्क में एक और कम्पनी की एंट्री:एक ही कैंपस में बनेंगे सोलर सेल, मॉड्यूल, इन्वर्टर और BESS सिस्टम; हजारों को मिलेगी नौकरियां

नर्मदापुरम जिले के मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में रिन्युएबल एनर्जी पार्क विकसित करने की दिशा में लूनो रिन्युएबल ने कदम बढ़ाया है। हरिद्वार की सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने सोमवार को 40 एकड़ जमीन पर प्लांट स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। कंपनी यहां सोलर सेल, मॉड्यूल, इन्वर्टर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) से जुड़ी उत्पादन इकाइयां लगाएगी। कंपनी के मुताबिक, अगले एक साल में चारों इकाइयों में उत्पादन शुरू करने की योजना है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि मोहासा में कंपनियों के उत्पादन शुरू होने से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर बन सकते हैं। विवेक बिंद्रा और शुभम महिंद्रता ने किया भूमिपूजन
लूनो रिन्युएबल के प्लांट का भूमिपूजन मोटिवेशनल स्पीकर और कंपनी के को-फाउंडर विवेक बिंद्रा तथा फाउंडर-डायरेक्टर शुभम महिंद्रता ने विधि-विधान से किया। इस मौके पर कंपनी के तरुण गुलाटी, प्रदीप महिंद्रता, राम प्रसाद, ई-ए डायरेक्टर अर्जुन सिंह और एमपीआईडीसी के इंजीनियर मौजूद रहे। एक ही कैंपस में बनेंगे चार तरह के उत्पाद
कंपनी के फाउंडर शुभम महिंद्रता ने बताया कि हरिद्वार में कंपनी का मौजूदा सोलर मॉड्यूल प्लांट 600 मेगावॉट क्षमता का है। इसे 2 गीगावॉट तक बढ़ाने की योजना है। अब कंपनी नर्मदापुरम में भी उत्पादन इकाइयां स्थापित करेगी। मोहासा में प्रस्तावित इकाइयों में सोलर सेल निर्माण, सोलर मॉड्यूल निर्माण, इन्वर्टर उत्पादन और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, बैटरी यूनिट को अगले पांच महीने में शुरू करने का लक्ष्य है, जबकि चारों इकाइयों में अगले एक साल में उत्पादन शुरू करने की योजना है। रोजगार और निवेश बढ़ने की उम्मीद
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि मोहासा औद्योगिक क्षेत्र को ग्रीन एनर्जी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। उनके मुताबिक, क्षेत्र में सोलर एनर्जी से जुड़ी आठ कंपनियों ने अपने प्लांट का काम शुरू किया है और तीन कंपनियां उत्पादन भी शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब 9 से 10 कंपनियां उत्पादन शुरू कर देंगी, तब हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो सकता है। ट्रेनिंग सेंटर से युवाओं को जोड़ने की योजना
विवेक बिंद्रा ने कहा कि कंपनी स्किल्ड और अनस्किल्ड युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार देने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे और राज्य सरकार को जीएसटी के रूप में राजस्व प्राप्त होगा। मोहासा में 884 एकड़ में प्रस्तावित है एनर्जी पार्क
मोहासा में रिन्युएबल एनर्जी पार्क के लिए 884 एकड़ भूमि प्रस्तावित है। औद्योगिक क्षेत्र में ग्रू सोलर एनर्जी, इंसुलेशन एनर्जी, रेंज ग्रीन एनर्जी, लैंडस्मिल ग्रीन एनर्जी और अन्य कंपनियों के प्रोजेक्ट पर काम जारी है। औद्योगिक कॉन्क्लेव में यहां 18 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत होने की जानकारी दी गई थी। फेस-2 के लिए भी निवेशक जमीन देख रहे हैं। पहले से चल रहे हैं कुछ औद्योगिक प्रोजेक्ट
मोहासा में ग्रू सोलर एनर्जी की सेल यूनिट में उत्पादन शुरू हो चुका है। इसके अलावा आइनॉक्स का ऑक्सीजन प्लांट करीब पांच साल से उत्पादन कर रहा है। भगवती राइस-मक्का मिल में भी उत्पादन जारी है, जबकि दावत राइस मिल के प्लांट का काम चल रहा है। इसमें अगले साल उत्पादन शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *