मंदसौर में दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच:विभागीय कामों में लापरवाही के आरोप, दोनों को पुलिस लाइन भेजने के आदेश

मंदसौर में दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच:विभागीय कामों में लापरवाही के आरोप, दोनों को पुलिस लाइन भेजने के आदेश

मंदसौर में एसपी विनोद कुमार मीना ने काम में लापरवाही और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में दलौदा थाने के दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। इनमें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह और आरक्षक (चालक) मुकेश कुमार शामिल हैं। दोनों को तत्काल पुलिस लाइन भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने की जानकारी सामने आई थी। इसी के चलते दोनों को लाइन अटैच किया गया है। एसपी बोले- लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई एसपी ने कहा कि विभाग में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और अवसर दिए जाएंगे, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। जरूरत के अनुसार आगे भी प्रशासनिक बदलाव किए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *