दरभंगा में सोमवार की शाम ब्रह्मस्थान के भगवती गहबर में तोड़फोड़ की गई है। आरोप है कि एक महिला ने गहबर में स्थापित भगवती की पीढ़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ब्रह्मस्थान परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि भगवती गहबर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक महिला ने कलश स्थापना के लिए बनाई गई पीढ़ी को उखाड़कर फेंक दिया, फिर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की कटासा पंचायत के पैगंबरपुर गांव की है। तोड़फोड़ की घटना से लोगों में नाराजगी ग्रामीणों के अनुसार, पैगंबरपुर गांव का ब्रह्मस्थान और भगवती गहबर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दुर्गा पूजा के दौरान यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। शाम के समय दीप जलाने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में पूजा स्थल पर तोड़फोड़ की घटना से लोगों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा घटना की सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीढ़ी को क्षतिग्रस्त करने के पीछे क्या कारण था और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। दरभंगा में सोमवार की शाम ब्रह्मस्थान के भगवती गहबर में तोड़फोड़ की गई है। आरोप है कि एक महिला ने गहबर में स्थापित भगवती की पीढ़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ब्रह्मस्थान परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि भगवती गहबर में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान एक महिला ने कलश स्थापना के लिए बनाई गई पीढ़ी को उखाड़कर फेंक दिया, फिर क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की कटासा पंचायत के पैगंबरपुर गांव की है। तोड़फोड़ की घटना से लोगों में नाराजगी ग्रामीणों के अनुसार, पैगंबरपुर गांव का ब्रह्मस्थान और भगवती गहबर स्थानीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। दुर्गा पूजा के दौरान यहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। शाम के समय दीप जलाने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसे में पूजा स्थल पर तोड़फोड़ की घटना से लोगों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा घटना की सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीढ़ी को क्षतिग्रस्त करने के पीछे क्या कारण था और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है।

