मोतिहारी में दुर्गा पूजा पंडालों का DM-SP ने किया निरीक्षण:सभी पंडालों में CCTV कैमरे लगेंगे, दुकानें बस स्टैंड के पास लगेंगी

मोतिहारी में दुर्गा पूजा पंडालों का DM-SP ने किया निरीक्षण:सभी पंडालों में CCTV कैमरे लगेंगे, दुकानें बस स्टैंड के पास लगेंगी

मोतिहारी में नवरात्र पूजा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को डीएम सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात और नगर आयुक्त आशीष कुमार ने अधिकारियों के साथ कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान छतौनी बस स्टैंड के पूजा पंडाल और स्पोर्ट्स क्लब का जायजा लेकर पूजा समितियों को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से जुड़े निर्देश दिए गए। झूले और दुकानों के लिए तय की गई जगह डीएम सौरभ सुमन यादव ने लोगों की सुरक्षा और आवाजाही आसान बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए झूले स्पोर्ट्स क्लब में लगाए जाएंगे। वहीं, दुकानें बस स्टैंड के पास खाली जमीन पर लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। पंडालों में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती प्रशासन के अनुसार, सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस को भी जाम की स्थिति नहीं बनने देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। मोतिहारी में नवरात्र पूजा शुरू होने के साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को डीएम सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात और नगर आयुक्त आशीष कुमार ने अधिकारियों के साथ कई पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान छतौनी बस स्टैंड के पूजा पंडाल और स्पोर्ट्स क्लब का जायजा लेकर पूजा समितियों को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से जुड़े निर्देश दिए गए। झूले और दुकानों के लिए तय की गई जगह डीएम सौरभ सुमन यादव ने लोगों की सुरक्षा और आवाजाही आसान बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए झूले स्पोर्ट्स क्लब में लगाए जाएंगे। वहीं, दुकानें बस स्टैंड के पास खाली जमीन पर लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। पंडालों में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती प्रशासन के अनुसार, सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल, सीसीटीवी कैमरे और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस को भी जाम की स्थिति नहीं बनने देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *