गोरखपुर में जुबिली इंटर कॉलेज बना क्रिकेट चैंपियन:कप्तान सुधांशु ने झटके 5 विकेट, फाइनल में एमजी कॉलेज को 8 विकेट से हराया

गोरखपुर में जुबिली इंटर कॉलेज बना क्रिकेट चैंपियन:कप्तान सुधांशु ने झटके 5 विकेट, फाइनल में एमजी कॉलेज को 8 विकेट से हराया

गोरखपुर में 70वीं तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में जुबिली इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। पीएम श्री राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में जुबिली ने एमजी इंटर कॉलेज को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच में जुबिली इंटर कॉलेज के कप्तान सुधांशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी के सामने एमजी इंटर कॉलेज की टीम महज 48 रन पर सिमट गई। इसके बाद जुबिली की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर खिताब जीत लिया। 48 रन पर सिमटी एमजी इंटर कॉलेज की टीम फाइनल मुकाबले में जुबिली इंटर कॉलेज के कप्तान सुधांशु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एमजी इंटर कॉलेज की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। जुबिली के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर एमजी के बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने का मौका नहीं दिया। 10 ओवर के मुकाबले में एमजी इंटर कॉलेज की पूरी टीम 48 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान सुधांशु ने अकेले 5 विकेट लेकर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी। दो विकेट खोकर जुबिली ने हासिल किया लक्ष्य 49 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुबिली इंटर कॉलेज की टीम ने संभलकर बल्लेबाजी की। ओपनिंग बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। जुबिली ने महज दो विकेट खोकर सातवें ओवर में ही 49 रन बना लिए। इस तरह टीम ने 8 विकेट से फाइनल मुकाबला जीतकर तहसील की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। सेमीफाइनल में एमजी ने एमपी इंटर कॉलेज को हराया फाइनल से पहले एमजी इंटर कॉलेज और एमपी इंटर कॉलेज के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी इंटर कॉलेज ने 10 ओवर में 49 रन बनाए। जवाब में एमजी इंटर कॉलेज ने तेज बल्लेबाजी की और महज 6 ओवर में 50 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ एमजी इंटर कॉलेज ने फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले जुबिली इंटर कॉलेज के कप्तान सुधांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत स्पोर्ट्स के मालिक करीम ने उन्हें ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया।
इन अतिथियों ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह, प्रोफेसर डॉ. गरिमा सिंह, वाइस प्रिंसिपल किरन अरेतो और भारत स्पोर्ट्स के मालिक करीम ने किया। इस मौके पर डॉ. अरुणेंद्र राय, श्रीमती नीलम, कुंवर गौरव सिंह, विवेकानंद मिश्र, अच्छे लाल, सत्य प्रकाश मिश्रा और मोहम्मद नसीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *