कूनो में 8 माह के चीता शावक की मौत:वन विभाग की टीम को मिला शव, नामीबिया की मादा चीता आशा ने दिया था जन्म

कूनो में 8 माह के चीता शावक की मौत:वन विभाग की टीम को मिला शव, नामीबिया की मादा चीता आशा ने दिया था जन्म

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के एक शावक की मौत हो गई। करीब आठ महीने का यह शावक सोमवार को मृत मिला। आठ माह के शावक की मौत के बाद देश में चीतों की कुल संख्या घटकर 59 हो गई है। इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। सोमवार सुबह निगरानी के दौरान मादा चीता आशा अपने पांच शावकों में से चार के साथ दिखी। एक शावक के गायब होने पर तलाश शुरू हुई और वह मृत मिला। इस शावक की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 53 रह गई है, जिनमें 40 भारत में जन्मे हैं। देश में अब कुल 59 चीते हैं। कूनो में 15 चीते खुले जंगल में हैं, जबकि गांधी सागर अभयारण्य में चार और वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीते हैं। चीता परियोजना के फील्ड डायरेक्टर के अनुसार, शावक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *