गंगरेल से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी:अंगारमोती मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, 25 घायल, 40 लोग सवार थे

गंगरेल से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी:अंगारमोती मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, 25 घायल, 40 लोग सवार थे

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव ITI के पास हुआ। पिकअप में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 25 लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु बालोद जिले के बोहरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बोहरा गांव के श्रद्धालु पिकअप क्रमांक CG05 AV 8884 में सवार होकर गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी सियादेही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भटगांव ITI के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। मां अंगारमोती के दर्शन के बाद जा रहे थे सियादेही हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को पहले भटगांव आरोग्य केंद्र ले जाया गया। 112 और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायल घटना की सूचना मिलने पर डायल 112, रुद्री पेट्रोलिंग और वरदान की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की मदद ली गई। शिवा प्रधान की दो एंबुलेंस और ऋतुराज फाउंडेशन की एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान प्रेम साहू और हेमंत प्रधान ने भी मदद की। डायल 112 की टीम में चालक रुद्रनारायण साहू और गणेश साहू मौजूद थे। जिला अस्पताल में उपचार शुरू अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने के बाद अस्पताल में उपचार की व्यवस्था सक्रिय की गई। घायलों में बच्चे, किशोर और वयस्क शामिल हैं। इनमें 14, 10, 15 और 11 वर्ष की उम्र के बच्चे भी बताए गए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार उपलब्ध कराया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *