बिछुड़ी में श्रीराम और दुर्गा पाठ आयोजित:प्रलय, सृष्टि के निर्माण और सतरूपा से जुड़े प्रसंगों का वर्णन

बिछुड़ी में श्रीराम और दुर्गा पाठ आयोजित:प्रलय, सृष्टि के निर्माण और सतरूपा से जुड़े प्रसंगों का वर्णन

गोंडा के ग्राम पंचायत बिछुड़ी में जय सम्मय माता एवं बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का दूसरा दिन है। धार्मिक आयोजन को लेकर समिति की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि आज लगभग 1000 से 1200 श्रद्धालु कथा श्रवण और धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचेंगे। आयोजकों के अनुसार, ग्राम पंचायत बिछुड़ी का क्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां के विभिन्न गांवों और आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गौरतलब है कि कथा के प्रथम दिन कथा वाचिका रुचि शुक्ला ने पृथ्वी पर प्रलय, सृष्टि के निर्माण तथा मनु और सतरूपा से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया था। आज दूसरे दिन भी कथा वाचिका द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन किए जाने की उम्मीद है। राम कथा के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *