औरंगाबाद में सोमवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ किया। युवा उत्सव प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने वाला मंच है। औरंगाबाद के युवा अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान बनाएंगे। ये बातें डीएम ने कहीं हैं। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय उत्सव में जिले के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित इस उत्सव में जिले के युवा विभिन्न सांस्कृतिक-साहित्यिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, कला को निखारने और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर उपलब्ध कराना है। जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ डीएम अभिलाषा शर्मा ने नगर भवन परिसर में गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। पांच विधाओं में प्रतिभा दिखा रहे युवा युवा उत्सव में कविता लेखन, लोकगीत, नृत्य, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक सहित पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। डीएम ने कहा कि इन विधाओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कल्पनाशीलता, सांस्कृतिक विरासत और सृजनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे अधिक जरूरी अपनी प्रतिभा को पहचानना, निरंतर अभ्यास करना और हर अवसर से कुछ नया सीखना। युवाओं को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी प्रस्तुति देनी चाहिए। मेहनत और लगन से ही प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। राज्य के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा मौका डीएम ने बताया कि जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला और कौशल दिखाने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने निर्णायक मंडल से निष्पक्षता-पारदर्शिता के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी युवा की कविता, लोकगीत, नृत्य या चित्रकला उसके भविष्य की नई शुरुआत बन सकती है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वागत गान से अतिथियों का अभिनंदन डीडीसी कुमारी अनुपमा सिंह ने कहा कि युवा उत्सव जिले के कलाकारों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है। निर्णायक मंडल योग्य कलाकारों का निष्पक्ष चयन करे, ताकि वे आगे चलकर जिले का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में आम्रपाली कला केंद्र की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, इफ्तिखार अहमद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, बीडीओ समर्थ, बेबी प्रिया सहित अन्य पदाधिकारी, कलाकार और प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रितेश कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया। औरंगाबाद में सोमवार को जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का शुभारंभ किया। युवा उत्सव प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने वाला मंच है। औरंगाबाद के युवा अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान बनाएंगे। ये बातें डीएम ने कहीं हैं। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय उत्सव में जिले के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित इस उत्सव में जिले के युवा विभिन्न सांस्कृतिक-साहित्यिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, कला को निखारने और अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर उपलब्ध कराना है। जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ डीएम अभिलाषा शर्मा ने नगर भवन परिसर में गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। पांच विधाओं में प्रतिभा दिखा रहे युवा युवा उत्सव में कविता लेखन, लोकगीत, नृत्य, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक सहित पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। डीएम ने कहा कि इन विधाओं के माध्यम से युवाओं को अपनी कल्पनाशीलता, सांस्कृतिक विरासत और सृजनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। जीतना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे अधिक जरूरी अपनी प्रतिभा को पहचानना, निरंतर अभ्यास करना और हर अवसर से कुछ नया सीखना। युवाओं को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपनी प्रस्तुति देनी चाहिए। मेहनत और लगन से ही प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। राज्य के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा मौका डीएम ने बताया कि जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला और कौशल दिखाने का अवसर मिल सकता है। उन्होंने निर्णायक मंडल से निष्पक्षता-पारदर्शिता के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी युवा की कविता, लोकगीत, नृत्य या चित्रकला उसके भविष्य की नई शुरुआत बन सकती है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
स्वागत गान से अतिथियों का अभिनंदन डीडीसी कुमारी अनुपमा सिंह ने कहा कि युवा उत्सव जिले के कलाकारों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है। निर्णायक मंडल योग्य कलाकारों का निष्पक्ष चयन करे, ताकि वे आगे चलकर जिले का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम में आम्रपाली कला केंद्र की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, इफ्तिखार अहमद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज, बीडीओ समर्थ, बेबी प्रिया सहित अन्य पदाधिकारी, कलाकार और प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रितेश कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

