रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल ने सोमवार को दिल में छेद की बीमारी से पीड़ित दो बच्चों को मुफ्त हार्ट सर्जरी के लिए केरल भेजा। दोनों बच्चों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ योजना के तहत कोच्चि स्थित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया है। इनमें महादेव नगर मोहल्ला निवासी राजेश कुमार के बेटे राजवीर कुमार और चेवाड़ा प्रखंड के उकसी गांव निवासी कुंदन कुमार की बेटी पीसी कुमारी शामिल हैं। क्लब के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने दोनों बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक ऑपरेशन पर 5 से 10 लाख रुपये खर्च रोटरी क्लब के अनुसार, इन दोनों बच्चों से पहले 31 अन्य बच्चों की भी सफल हार्ट सर्जरी कराई जा चुकी है। करीब डेढ़ महीने पहले लक्ष्मीपुर गांव के एक बच्चे का भी मुफ्त ऑपरेशन हुआ था। एक बच्चे की सर्जरी पर 5 से 10 लाख रुपये का खर्च आता है, जिसे क्लब वहन करता है। रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल ने सोमवार को दिल में छेद की बीमारी से पीड़ित दो बच्चों को मुफ्त हार्ट सर्जरी के लिए केरल भेजा। दोनों बच्चों को ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ योजना के तहत कोच्चि स्थित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा गया है। इनमें महादेव नगर मोहल्ला निवासी राजेश कुमार के बेटे राजवीर कुमार और चेवाड़ा प्रखंड के उकसी गांव निवासी कुंदन कुमार की बेटी पीसी कुमारी शामिल हैं। क्लब के अध्यक्ष रोहित प्रसाद सिंह ने दोनों बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक ऑपरेशन पर 5 से 10 लाख रुपये खर्च रोटरी क्लब के अनुसार, इन दोनों बच्चों से पहले 31 अन्य बच्चों की भी सफल हार्ट सर्जरी कराई जा चुकी है। करीब डेढ़ महीने पहले लक्ष्मीपुर गांव के एक बच्चे का भी मुफ्त ऑपरेशन हुआ था। एक बच्चे की सर्जरी पर 5 से 10 लाख रुपये का खर्च आता है, जिसे क्लब वहन करता है।

