2 युवक का बाइक पर खड़े होकर स्टंट, VIDEO:नेशनल हाईवे पर बिना हैंडल पकड़े चलाई बाइक, वीडियो वायरल

2 युवक का बाइक पर खड़े होकर स्टंट, VIDEO:नेशनल हाईवे पर बिना हैंडल पकड़े चलाई बाइक, वीडियो वायरल

नवादा में सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर दो बाइक चालकों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राष्ट्रीय राजमार्ग-20 का है। वीडियो में दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवक खतरनाक अंदाज में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक पर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद दोनों अपने-अपने हाथ ऊपर उठाते हुए नजर आते हैं। चलती बाइक पर इस तरह खड़े होकर हाथ उठाना बेहद जोखिम भरा है। जरा सी चूक होने पर बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में भोजपुरी गाना भी सुनाई देने की बात कही जा रही है। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का खतरनाक करतब दिखाना केवल बाइक चालकों की जान को जोखिम में डालना नहीं है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। संबंधित बाइक चालकों की पहचान करने की मांग सड़क पर सफर करने वाले लोग इस तरह की लापरवाही के कारण किसी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर नवादा में सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी पर रोक कब लगेगी? लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन से ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने और वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित बाइक चालकों की पहचान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वीडियो की जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है। हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और घटना के स्थान व समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नवादा में सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर दो बाइक चालकों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राष्ट्रीय राजमार्ग-20 का है। वीडियो में दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवक खतरनाक अंदाज में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक पर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद दोनों अपने-अपने हाथ ऊपर उठाते हुए नजर आते हैं। चलती बाइक पर इस तरह खड़े होकर हाथ उठाना बेहद जोखिम भरा है। जरा सी चूक होने पर बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में भोजपुरी गाना भी सुनाई देने की बात कही जा रही है। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का खतरनाक करतब दिखाना केवल बाइक चालकों की जान को जोखिम में डालना नहीं है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। संबंधित बाइक चालकों की पहचान करने की मांग सड़क पर सफर करने वाले लोग इस तरह की लापरवाही के कारण किसी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर नवादा में सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी पर रोक कब लगेगी? लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन से ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने और वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित बाइक चालकों की पहचान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वीडियो की जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है। हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और घटना के स्थान व समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *