शिवपुर में मां काली का वार्षिक उत्सव:50 साल से जारी परंपरा, 25 अक्टूबर को होगा मां काली का भव्य श्रृंगार

शिवपुर में मां काली का वार्षिक उत्सव:50 साल से जारी परंपरा, 25 अक्टूबर को होगा मां काली का भव्य श्रृंगार

वाराणसी में नारायण पार्क, शिवपुर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में वार्षिक श्रृंगार, देवी जागरण और विशाल भंडारे की तैयारियां चल रही हैं। मां काली पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन पिछले 50 वर्षों से लगातार हो रहा है। इसकी शुरुआत स्व. मुन्ना लाल यादव ने की थी। समिति अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचते हैं। समिति के महामंत्री पृथ्वीराज शर्मा के अनुसार, 19 अक्टूबर को कराहा पूजन, 25 अक्टूबर को मां काली का भव्य श्रृंगार और देवी जागरण तथा 28 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में अधिवक्ता संदीप यादव की प्रमुख सहभागिता रहती है। अनिल मिश्रा, घनश्याम सिंह यादव, धर्मेंद्र राय पिंकू, संतोष अग्रवाल सहित क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *