भोजपुर- हार्डवेयर दुकानदार हत्याकांड में FIR:मृतक की मां के बयान पर केस दर्ज, जमीनी विवाद में हुई थी हत्या; 2 आरोपी अरेस्ट

भोजपुर- हार्डवेयर दुकानदार हत्याकांड में FIR:मृतक की मां के बयान पर केस दर्ज, जमीनी विवाद में हुई थी हत्या; 2 आरोपी अरेस्ट

भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र में हार्डवेयर दुकानदार उपेंद्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मृतक की मां पाचो देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में संदेश बड़िहां गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ एमपी, रंजन कुमार और विजय सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। राजेश और रंजन सगे भाई हैं और रिश्ते में मृतक के चचेरे भाई लगते हैं। संपत्ति बंटवारे के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिस्टल और मैगजीन बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राजेश कुमार सिंह उर्फ एमपी और मृतक के चाचा विजय सिंह को षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, दो मैगजीन और सात कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश ने अपने साथी के साथ मिलकर उपेंद्र को गोली मारी थी, जबकि विजय सिंह ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। वारदात में शामिल बाइक चला रहे एक अन्य मुख्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइक चलाने वाले साथी का बताया नाम पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजेश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बाइक चलाने वाले साथी का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। संदेश थाना क्षेत्र के बड़िहां गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध नगर, गोढ़ना रोड में मकान बनाकर रहते थे। न्यू बहिरो बाजार में उनकी हार्डवेयर की दुकान थी। शनिवार को वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर स्कूटी से दुकान लौट रहे थे। इसी दौरान पावरगंज स्थित सूर्य मंदिर के समीप उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भोजपुर के नवादा थाना क्षेत्र में हार्डवेयर दुकानदार उपेंद्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मृतक की मां पाचो देवी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में संदेश बड़िहां गांव निवासी राजेश कुमार सिंह उर्फ एमपी, रंजन कुमार और विजय सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। राजेश और रंजन सगे भाई हैं और रिश्ते में मृतक के चचेरे भाई लगते हैं। संपत्ति बंटवारे के विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिस्टल और मैगजीन बरामद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी राजेश कुमार सिंह उर्फ एमपी और मृतक के चाचा विजय सिंह को षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, दो मैगजीन और सात कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, राजेश ने अपने साथी के साथ मिलकर उपेंद्र को गोली मारी थी, जबकि विजय सिंह ने लाइनर की भूमिका निभाई थी। वारदात में शामिल बाइक चला रहे एक अन्य मुख्य सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बाइक चलाने वाले साथी का बताया नाम पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजेश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बाइक चलाने वाले साथी का नाम भी पुलिस को बताया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। संदेश थाना क्षेत्र के बड़िहां गांव निवासी उपेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के गौतम बुद्ध नगर, गोढ़ना रोड में मकान बनाकर रहते थे। न्यू बहिरो बाजार में उनकी हार्डवेयर की दुकान थी। शनिवार को वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर स्कूटी से दुकान लौट रहे थे। इसी दौरान पावरगंज स्थित सूर्य मंदिर के समीप उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *