सुपौल के करजाईन थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है। घटना करजाईन बाजार के वार्ड संख्या-9 में सोमवार सुबह होने से पहले करीब 1:20 बजे हुई। कांट्रेक्टर सतेंद्र नारायण सिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने कैश, सोने-चांदी के ज्वेलरी और कपड़ों समेत करीब 60 से 65 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिये…. परिवार को कट्टा दिखाकर डराया पीड़ित के अनुसार, अपराधियों की संख्या करीब 10 थी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रात करीब 1:20 बजे अपराधी उनके घर में घुसे थे। उनके कमरे में 5 बदमाश मौजूद थे, जबकि पांच अन्य बदमाश बाहर थे। अपराधियों ने हथियार के रूप में कट्टा दिखाकर परिवार को डराया और लूटपाट की। बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चारदीवारी फांदकर घर में घुसे बदमाश जानकारी के अनुसार, अपराधी घर की चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। घटना के समय घर में सतेंद्र नारायण सिंह, उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां समेत तीन सदस्य मौजूद थे। पीड़ित कांट्रेक्टर का काम करते हैं। घर और आसपास CCTV नहीं लगे होने की जानकारी दी गई है। पीड़ित के मुताबिक, बदमाश करीब 20 भरी सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी, कैश और कपड़े समेत अन्य सामान ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस लूटी गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 60 से 65 लाख रुपए बताया गया है। हालांकि, कैश और अन्य सामानों का डिटेल ब्योरा सामने आना बाकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद करजाईन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की पड़ताल में जुटी है। सुपौल के करजाईन थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है। घटना करजाईन बाजार के वार्ड संख्या-9 में सोमवार सुबह होने से पहले करीब 1:20 बजे हुई। कांट्रेक्टर सतेंद्र नारायण सिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने कैश, सोने-चांदी के ज्वेलरी और कपड़ों समेत करीब 60 से 65 लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिये…. परिवार को कट्टा दिखाकर डराया पीड़ित के अनुसार, अपराधियों की संख्या करीब 10 थी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि रात करीब 1:20 बजे अपराधी उनके घर में घुसे थे। उनके कमरे में 5 बदमाश मौजूद थे, जबकि पांच अन्य बदमाश बाहर थे। अपराधियों ने हथियार के रूप में कट्टा दिखाकर परिवार को डराया और लूटपाट की। बदमाश करीब एक घंटे तक घर में रहे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चारदीवारी फांदकर घर में घुसे बदमाश जानकारी के अनुसार, अपराधी घर की चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। घटना के समय घर में सतेंद्र नारायण सिंह, उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां समेत तीन सदस्य मौजूद थे। पीड़ित कांट्रेक्टर का काम करते हैं। घर और आसपास CCTV नहीं लगे होने की जानकारी दी गई है। पीड़ित के मुताबिक, बदमाश करीब 20 भरी सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी, कैश और कपड़े समेत अन्य सामान ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस लूटी गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य 60 से 65 लाख रुपए बताया गया है। हालांकि, कैश और अन्य सामानों का डिटेल ब्योरा सामने आना बाकी है। घटना की सूचना मिलने के बाद करजाईन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करजाईन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की पड़ताल में जुटी है।

